inshorts

सपा-कांग्रेस की पहली बैठक टली, सीटवार उम्मीदवार चाहते हैं अखिलेश

उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 17 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित पहले दौर की बैठक टल गई। अखिलेश यादव सीटों की संख्या से पहले हर सीट पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी की जानकारी चाहते हैं। कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा किया है।