inshorts

बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना, अनाथ लड़कियों से शादी पर ₹2 लाख और घर: सपा का मेनिफेस्टो

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए वादा किया कि सरकार बनने पर बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना दिया जाएगा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा है कि विधवा, दिव्यांग और अनाथ लड़कियों से शादी करने पर ₹2 लाख की आर्थिक सहायता और एक घर दिया जाएगा।