सपा ने उठाई किसानों की आवाज़, की गन्ने का समर्थन मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग

शामली में सपा के ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ताना ने गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, डीज़ल और मज़दूरी की बढ़ती लागत से किसान परेशान हैं। उन्होंने सपा सरकार बनने पर 24-48 घंटे में भुगतान और पिछले बकाये पर ब्याज देने की भी मांग की।