सपा ने जारी की संभल हिंसा पर रिपोर्ट, अखिलेश बोले- सरकार की सोची समझी साज़िश से हुआ दंगा

संभल (उत्तर प्रदेश) हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी ने रिपोर्ट जारी की है। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "आखिरकार (बीजेपी सरकार को) सर्वे कराने की इतनी जल्दी क्या थी? सरकार व अधिकारियों ने सोची समझी साज़िश व रणनीति के तहत यह काम किया। यह दंगा नहीं था (बल्कि) प्रशासन की गोली से लोगों ने जान गंवाई।"