सपा नेता आशुतोष वर्मा ने कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने शास्त्री को फर्ज़ी बताते हुए कहा कि ऐसे बाबाओं को बैठाकर कथा कराने का मकसद राजनीतिक एजेंडा पूरा करना है। वर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण और समाज में दुश्मनी पैदा करती है।