सपा नेता अनुराग भदौरिया खेत में उठाते दिखे '80 किलो' आलू की बोरी, वायरल हुआ वीडियो

सपा नेता अनुराग भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह खेत में धूप में आलू से भरी बोरी उठाते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आलू की बोरी 80 किलोग्राम की थी। इस वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "किसान हैं, नेताजी के साथ-साथ पहलवान भी हैं, फिटनेस भी है व दमदार प्रवक्ता भी हैं।"