यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, पूर्व सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद बीजेपी में शामिल
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता और पूर्व सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ बांदा के सपा नेता अनिल यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली।