बरेली (यूपी) में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने सपा के मेनिफेस्टो को 'बकवास और वाहियात' बताया है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में मुसलमानों की शिक्षा, रोज़गार और आर्थिक समस्याओं पर कोई ठोस बात नहीं है। सपा मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझती है और 2027 चुनाव से पहले उसे जवाब देना होगा।