inshorts

सपा विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में हुआ निधन

सोनभद्र ज़िले की दुद्धी विधानसभा से 8 बार के विधायक एवं समाजवादी पार्टी के नेता विजय सिंह गोंड का गुरुवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।