सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार, बताया कारण

लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस ने बताया, "सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में लगातार नकारात्मकता, अशांति और हिंसा उत्पन्न करने की प्रबल संभावना को टालने के लिए मनीष को गिरफ्तार किया गया।" सपा ने कहा, "उनको कोई हानि हुई तो...पुलिस ज़िम्मेदार होगी।"