सपा सनातन विरोधी पार्टी है, उसे 'गाज़ी और पाजी' प्यारे हैं: यूपी के CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा, "समाजवादी पार्टी (सपा) सनातन धर्म विरोधी है। वह सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और महापुरुषों की विरोधी है।" उन्होंने कहा, "सपा को गाज़ी व पाजी (बदमाश) प्यारे हैं। उसे बेटियों की इज़्ज़त पर हाथ डालने वाला मिल्कीपुर का मोईद खान और कन्नौज का नवाब सिंह यादव प्यारा है।"