हम अपनी 'पीडीए सरकार' बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के 2 वीडियो शेयर करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, "कुछ महीनों बाद हम अपनी 'पीडीए सरकार' बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे...जिससे किसी शोषित, वंचित व गरीब को...भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े।" वीडियो में दीये से तेल निकालते लोगों को भगाते देखा गया।