हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी ने प्रयागराज में महाकुंभ-2025 में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। सपना ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। आपकी कुंभ मेला तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो।"