inshorts

अरशद वारसी की 'असुर 3' में सपना पब्बी हुईं शामिल, रिलीज को लेकर आया अपडेट

अरशद वारसी और बरुन सोबती की सीरीज़ 'असुर 3' में अभिनेत्री सपना पब्बी शामिल हुई हैं जिन्हें बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' में देखा गया था। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सपना पब्बी एक जांचकर्ता के किरदार में नज़र आएंगी। बकौल रिपोर्ट, असुर 3 अभी प्रोडक्शन में है और तीसरे पार्ट की स्ट्रीमिंग जुलाई 2027 में JioHotstar पर हो सकती है।