सपा की ‘एबीसीडी’ ही उल्टी है, उनके लिए ‘ए से अपराध व आतंक’, ‘बी से भाई-भतीजावाद’ हैः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मित्रों, समाजवादी पार्टी की एबीसीडी ही उल्टी है। इनके ‘ए’ का मतलब है- अपराध और आतंक, ‘बी’ का मतलब है- भाई-भतीजावाद, ‘सी’ का मतलब है-करप्शन और ‘डी’ का मतलब है दंगा।’’ बकौल शाह, बीजेपी ने इस पूरी 'एबीसीडी' पर पानी फेरने का काम किया है।