प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर देहात में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो हर शहर में एक 'माफियागंज' मोहल्ला होगा। उन्होंने कहा, "याद रखिए पहले किस तरह गरीब, मध्यम वर्ग...व्यापारियों की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा होता था। योगी सरकार ने भू-माफियाओं पर ऐसी सख्ती दिखाई कि उनकी माफियागिरी आखिरी सांसें गिन रही है।"