प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई (यूपी) में चुनावी रैली के दौरान कहा है, "सपा का जो चुनाव चिह्न 'साइकल' है...उसपर बम रखकर अहमदाबाद सीरियल धमाके किए गए थे।" बकौल प्रधानमंत्री, "मैं हैरान हूं...कि उन्होंने (आतंकवादी) साइकल को...क्यों पसंद किया।" इससे पहले बीजेपी ने अहमदाबाद धमाकों के एक दोषी आतंकी के परिवार से सपा का संबंध होने का आरोप लगाया था।