यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए रविवार को सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल ने सत्ताधारी बीजेपी के समर्थन से नामांकन दाखिल किया। वहीं, सोमवार को प्रस्तावित मतदान से पहले सपा समर्थित विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है, आमतौर पर मुख्य विपक्षी दल के विधायक को ही विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जाता है।