सपा ने यूपी चुनाव के स्टार प्रचारकों की नई सूची में शिवपाल यादव को किया शामिल

सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी की है जिसमें शिवपाल सिंह यादव का नाम शामिल है। शिवपाल ने इस बीच ट्वीट किया, "जो दिलों को जीतता है, वो कभी नहीं हारता।" शिवपाल ने सपा से अलग होकर 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी जो अब सपा संग चुनाव लड़ रही है।