सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मुरादाबाद से हसन को बनाया प्रत्याशी, एक सीट पर बदला उम्मीदवार
सपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए रविवार को जारी की अपनी एक और सूची में यूपी से 2 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। सपा ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद एसटी हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सपा ने बिजनौर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदलते हुए यशवीर सिंह की जगह दीपक सैनी को टिकट दिया है।