रामपुर (यूपी) पुलिस ने सपा नेता आज़म खान पर चुनाव आयोग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में शुक्रवार को केस दर्ज किया। गुरुवार को उनके खिलाफ चुनावी रैली में महिलाओं पर 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। गौरतलब है, भड़काऊ भाषण मामले में 3 साल जेल की सज़ा होने पर उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हुई थी।