सपा नेता आज़म खान को ज़मीन हड़पने के मामले में मिली जमानत, फिलहाल जेल में ही रहेंगे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को सपा नेता आज़म खान को ज़मीन हड़पने के एक मामले में जमानत दे दी। उनके खिलाफ लंबित दो मामलों में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है इसीलिए फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। आज़म खान सीतापुर जेल में बंद हैं। गौरतलब है, खान ने इस बार रामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा है।