सपा नेता मेहरोत्रा ने कहा- 'आरएलडी के 4 विधायक हमारे पक्ष में हैं'; आरएलडी ने दी प्रतिक्रिया
सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने दावा किया है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के 4 विधायक सपा के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि ये विधायक राज्यसभा चुनाव में सपा के लिए वोट कर सकते हैं। वहीं, विधायकों की नाराज़गी की खबरों पर आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि हर विधायक पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी के फैसले के साथ है।