आयकर विभाग ने शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी व सपा नेता राजीव राय के घर पर छापेमारी की। रिपोर्ट्स हैं कि मैनपुरी में आरसीएल समूह के प्रमोटर मनोज यादव और लखनऊ में जैनेंद्र यादव के ठिकानों पर भी छापे मारे जा रहे हैं जो अखिलेश यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।