सपा विधायक दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया है और वह यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। करहल (मैनपुरी) विधानसभा सीट से जीतने के बाद अखिलेश ने आज़मगढ़ लोकसभा सीट से सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटें जीती हैं।