सपा सांसदों का बयान महिला सशक्तिकरण के खिलाफ: लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) में जन विश्वास यात्रा के दौरान कहा कि लड़कियों के विवाह की उम्र को 18 से 21 करने का फैसला किया जा रहा है लेकिन सपा सांसदों ने इसपर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये बयान महिला सशक्तिकरण के खिलाफ था और अखिलेश यादव ने इसका बचाव किया।