सपा से निष्कासित यूपी के विधायक हरिओम यादव व कांग्रेस विधायक नरेश सैनी बीजेपी में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सपा से निष्कासित विधायक हरिओम यादव और पूर्व सपा विधायक धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले, बीजेपी विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह 14 जनवरी को सपा में शामिल होंगे।