सपोर्टिंग या कैरेक्टर ऐक्टर कहलाना पसंद नहीं, अभिनेता सिर्फ अभिनेता होता है: पंकज त्रिपाठी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उन्हें 'सपोर्टिंग ऐक्टर' या 'कैरेक्टर ऐक्टर' कहलाना पसंद नहीं। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता सिर्फ अभिनेता होता है...मुझे 'कैरेक्टर ऐक्टर' कहलाए जाने पर ज़्यादा आपत्ति है।" बकौल त्रिपाठी, "फिल्म में सभी का एक कैरेक्टर होता है...कौन होता है कैरेक्टरलेस ऐक्टर?...लीड ऐक्टर्स भी अपना कैरेक्टर कर रहे होते हैं।"