सब अपनी जगह बहुत खुश हैं, कमी मुझमें ही है: अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर सलमान खान
अभिनेता सलमान खान ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर बताया है, "वो सभी अच्छी थीं।" उन्होंने कहा, "पहले ब्रेकअप पर लगा सामने वाले की गलती थी, दूसरे व तीसरे तक मेरी यही सोच थी लेकिन चौथे ब्रेकअप पर डाउट हुआ फिर साफ हो गया कि कमी मुझमें ही है।" बकौल अभिनेता, सब अपनी जगह बहुत खुश हैं।