सब अफवाह है: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों पर ऐक्ट्रेस के मैनेजर
मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने अभिनेता अर्जुन कपूर से अभिनेत्री के ब्रेकअप की खबरों का खंडन करते हुए 'इंडिया टुडे' से कहा है, "यह सब अफवाह है।" बकौल मैनेजर, मलाइका अब भी अर्जुन को डेट कर रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो गए हैं।