लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "मैंने आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को (सदन में) देखा। जब सब खत्म हो गया तो वह दिखाई दिए।" उन्होंने कहा, "सरकार ने लोकसभा को स्थगित करने का फैसला अचानक लिया। ज़रूरी मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई।"