'सब चीज़ों को भुलाकर भविष्य बेहतर करने की कोशिश करूंगी': इंस्टाग्राम पर नवाज़ुद्दीन की पत्नी

अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से अलग रह रहीं पत्नी आलिया सिद्दीकी ने इंस्टाग्राम पर नवाज़ुद्दीन के लिए एक पत्र लिखा और बाद में उनका अकाउंट डिसेबल हो गया। पत्र में आलिया ने लिखा था, "ज़िंदगी चलते रहने का नाम है। मैं सब चीज़ों को भुलाकर खुद की गलतियों की माफी मांगते हुए आगे बढ़कर भविष्य को बेहतर करने की कोशिश करूंगी।"