सबूत के बावजूद समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कौन व क्यों बचा रहा है?: माधवी बुच को लेकर राहुल
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सेबी की अध्यक्ष माधवी बुच को लेकर कहा है, "वह अध्यक्ष रहते हुए अनलिस्टेड कंपनीज़ में शेयर कैसे रख सकती थीं? उस कंपनी को स्टार्टअप इंडिया के करोड़ों रुपए क्यों मिले?" उन्होंने कहा, "बुच अदाणी के पैसे की रक्षा कर रही हैं लेकिन उन्हें कौन और क्यों बचा रहा है?"