सबको साथ की ज़रूरत पड़ती है: बॉलीवुड से अपने प्रोजेक्ट्स पर सपोर्ट न मिलने पर सलमान खान
एक इंटरव्यू में ऐक्टर सलमान खान से कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में को-ऐक्टर्स उनके प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने से बचते हैं जबकि सलमान खुद अपने को-ऐक्टर्स और दोस्तों की फिल्में प्रमोट करते हैं। इस पर सलमान ने प्रतिक्रिया दी, "उनको (को-ऐक्टर्स) ऐसा लगता होगा कि मुझे (सपोर्ट की) ज़रूरत नहीं पड़ती लेकिन सबको ज़रूरत पड़ती है।"