ऐक्टर अजय देवगन केरल के सबरीमला मंदिर दर्शन करने गए थे जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, देवगन ने मंदिर में दर्शन करने से पहले कई अनुष्ठान पूरे किए। देवगन कथित तौर पर 11-दिन तक फर्श पर चटाई पर सोए, काले कपड़े पहने, बिना प्याज-लहसुन का शाकाहारी भोजन किया, नंगे पांव चले और शराब का सेवन नहीं किया।