सबसे कम उम्र में FIDE रेटेड चेस प्लेयर बनने वाले सर्वज्ञ के रिकॉर्ड पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज
सागर (एमपी) के रहने वाले तीन वर्षीय सर्वज्ञ सिंह के सबसे कम उम्र के FIDE-रेटेड चेस प्लेयर बनने पर सवाल उठाते हुए एक शिकायत दर्ज की गई है। आरोप है कि सर्वज्ञ से हारने वाले तीन प्रतिद्वंद्वी उसी अकैडमी में कोच थे जिसमें वह ट्रेनिंग करते थे। सर्वज्ञ और तीनों कोच पर फेयर प्ले नियम के उल्लंघन का आरोप है।