सबसे ज़्यादा ग्रैमी नॉमिनेशन पाने वाली कलाकार बनीं बियॉन्से, इस बार मिले 11 नॉमिनेशन
अमेरिकी सिंगर बियॉन्से ने ग्रैमी-2025 में 'काउबॉय कार्टर' के लिए 'एल्बम ऑफ द इयर' समेत 11 श्रेणियों में नॉमिनेशन पाकर इतिहास रच दिया है। वह ग्रैमी के इतिहास में अबतक 99 नॉमिनेशन्स के साथ सबसे ज़्यादा नॉमिनेटेड कलाकार भी बन गई हैं। अगर बियॉन्से 'एल्बम ऑफ द इयर' जीतीं तो 21वीं सदी में ऐसा करने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी।