सबसे बड़े युवा विरोधी पीएम हैं मोदी, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ले सकते: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री हैं- इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित और सज़ा दोषी को नहीं...सज़ा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।"