सब्यसाची के ज्वेलरी ऐड की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों ने कहा- मॉडल्स 'दुखी' लग रही हैं

ज्वेलरी के लिए सब्यसाची मुखर्जी के ऑटम विंटर-21 कलेक्शन ऐड कैंपेन की तस्वीरें वायरल हो गई हैं और कई लोग मॉडल्स के फेस-एक्सप्रेशन पर कमेंट कर रहे हैं। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "ये किसकी मौत का शोक मना रही हैं?" जबकि अन्य ने लिखा, "पैसे से आप खुशी...नहीं खरीद सकते।" हालांकि, कुछ यूज़र्स ने ऐड की तारीफ भी की।