स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स की संख्या घटने के बाद अपने उपभोक्ताओं के लिए विज्ञापनों के साथ सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने पर विचार कर रही है। कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने कहा, ''मैं विज्ञापनों के खिलाफ हूं लेकिन उपभोक्ताओं की पसंद का बड़ा समर्थक हूं।'' दरअसल, नेटफ्लिक्स ने 2022 की पहली तिमाही में 2,00,000 सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं।