सभी इंस्ट्रूमेंट खुद बजाया, अकेले रिकॉर्ड किया: 'चुप' के लिए गाना कंपोज़ करने पर अमिताभ

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आर. बाल्की की फिल्म 'चुप' के लिए म्यूज़िक कंपोज़ किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने सभी इंस्ट्रूमेंट्स खुद बजाए थे। अमिताभ ने कहा, "फिल्म के एक प्रेरणादायी क्षण के बाद 'मोई' को कंपोज़ किया था। हर इंस्ट्रूमेंट को मैंने खुद बजाया और खुद ही इसे रिकॉर्ड भी किया...अकेले।"