कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में आर. माधवन के 16-वर्षीय बेटे वेदांत के पुरुषों की 1500-मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी इवेंट में रजत पदक जीतने के बाद ऐक्टर ने ट्वीट किया, "हमें गर्व है लेकिन सभी माता-पिता की तरह हम भी नर्वस थे।" माधवन फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिन्होंने उनसे पूछा था, "कैसा लग रहा है?"