ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को अपने ब्लॉग में दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित होने पर कहा, ''सभी सावधानियों और इसके टीके की दोनों खुराक व बूस्टर खुराक लेने...सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होने के बावजूद कोविड-19 जीत गया।'' अमिताभ ने आगे कहा, "मेरे जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं करने वाले प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।"