ऐक्टर नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके बेटे नागा चैतन्य ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु से तलाक होने के बाद डिप्रेशन में थे। उन्होंने कहा, "समांथा से अलग होने के कारण वह बहुत उदास हो गए थे।" उन्होंने आगे कहा, "शोभिता धुलिपाला से शादी होने के बाद नागा चैतन्य को फिर से खुशी मिल गई है।"