सम्राट से हाथ मिलाने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, सीएम को दोबारा कहा 7वीं फेल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि यह सामाजिक और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत हुई मुलाकात थी। उन्होंने कहा, "हमारे मिलने से सम्राट चौधरी सातवीं फेल से पीएचडी नहीं हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "अगर अबतक मैंने उन्हें अपराधी बताया है तो कल से ऋषि-मुनि नहीं बताने लगूंगा।"