कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के 'रेप रोका न जा सके तो लेटकर उसका आनंद लेना चाहिए' बयान की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "समझ से परे है कि कोई इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकता है...इसका बचाव नहीं किया जा सकता।" उन्होंने लिखा, "रेप जघन्य अपराध है...बात खत्म।"