समय की 'Say no to cruise' वाली जर्सी देखकर आर्यन का कैसा था रिऐक्शन, राघव जुयाल ने बताया
अभिनेता राघव जुयाल ने कॉमेडियन समय रैना की 'Say no to cruise' लिखी जर्सी देखकर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कैसे रिऐक्ट किया था उसके बारे में बताया है। जुयाल ने कहा, "आर्यन व सब लोग उसको देखकर हंस रहे थे।" आर्यन के वेब शो 'बा***र्ड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर पर समय ने यह टी-शर्ट पहनी थी।