समय के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के अनरिलीज़्ड एपिसोड का वीडियो क्लिप वायरल, फराह खान आईं नज़र

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के एक अनरिलीज़्ड एपिसोड का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्ममेकर फराह खान, ऐक्ट्रेस उर्फी जावेद, रैपर कृष्णा व कॉमेडियन-यूट्यूबर तन्मय भट्ट दिख रहे हैं। रैना वीडियो में फराह के पैर छूते दिखे जबकि वह मज़ाक में उन्हें थप्पड़ मारने का इशारा करती नज़र आईं।