समय रैना के बचाव में आए मुनव्वर फारूकी, कहा- कला स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे उतना उठेगी

कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उनका बचाव किया है। मुनव्वर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में लिखा है, "समय 😘, आर्ट जो है वो स्प्रिंग की तरह है, जितना दबाओगे उतना ऊपर उठेगा।" इस विवाद के बीच गुजरात में रैना के सभी शो रद्द किए गए हैं।