समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरी बार भेजा समन, रैना ने बताई यूएस से लौटने की तारीख

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता के सेक्स पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने रैना को दूसरी बार समन भेजा है। रैना ने समन का जवाब देने के लिए और समय मांगा है और कहा है कि वह 17 मार्च को अमेरिका से लौटेंगे।